Shiv Vaani

Shiv Vaani

Gajendra Pratap Singh

Альбом: Shiv Vaani
Длительность: 3:09
Год: 2023
Скачать MP3

Текст песни

ऐसी करनी कीजिए शिव से नाता होए
हर प्राणी संसार का शिव का प्यारा होए
ओ भोले शिव का प्यारा होए

क्या पाया तूने जगत में क्या तू पाएगा
शिव का नाम तू जप ले बन्दे शिव मिल जाएगा
ओ भोले शिव मिल जाएगा

तन से दुखी कोई मन से दुखी कोई
धन बिन रहत उदास
थोड़े थोड़े सब दुखी बस सुखी है शिव का दास
ओ भोले सुखी है शिव का दास

शिव समान दाता नहीं विपत्ति विदारण हार
लज्जा मोरी राखि हो नंदी के असवार
ओ भोले नंदी के असवार

कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होए
तीन लोक नवखंड में शिव से बड़ा न कोई
ओ भोले शिव से बड़ा न कोई
शिव से बड़ा न कोई